रहिये अपडेट, रीवा। बदमाशों ने महिला का गला घोंटकर हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जनेह थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पहुंची। जनेह थाने के घटेहा जंगल में महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। महिला के पास पहचान से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर महिला की शिनाख्तगी के प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यूपी सीमा से लगे घटेहा जंगल में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह शव देखा। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास की थी। उसने जैकेट और नीले रंग की साड़ी पहनी थी। उसके के गले पर उंगलियों के निशान थे जिससे गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है। शव करीब 12 घंटे पुराना बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम महिला को यहां लाया गया और उसकी हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
यूपी से लाकर हत्या की आशंका
आसपास के लोगों से पुलिस ने महिला के पहचान का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला को यूपी से लाकर यहां हत्या की गई है। जनेह पुलिस की सूचना पर सीमावर्ती थानों की पुलिस भी आई थी लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया पुलिस प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की आशंका जता रही है। महिला की हाल ही में शादी हुई है और गले में मंगलसूत्र पहने थी। पुलिस हत्या के पूर्व उसके साथ दुष्कर्म की भी जांच करवाएगी। इसके पहले भी हत्या के बाद शव को एमपी सीमा में फेंकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दस साल में दर्जनों शव एमपी के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में मिल चुके हैं जिनकी हत्या कर फेंका गया था।
No comments
Post a Comment