रहिये अपडेट, रीवा। विद्युत बिल की वसूली करने गए बिजली कर्मचारी पर उपभोक्ता ने पीछे आकर अचानक पथराव कर दिया। इस घटना में कर्मचारी का सिर फट गया है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी दिए जाने पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Read Alsow: SGMH Rewa के कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, नाराज 800 कर्मचारियों ने किया काम बंद
प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू
जानकारी के अनुसार विद्युत सब स्टेशन बैकुंठपुर के आउट सोर्स कर्मचारी हीरालाल शर्मा पिता सुखदेव शर्मा (53) निवासी डीही रविवार को रिमारी ग्राम में हीरक मिश्रा के घर में बिजली का बकाया वसूली करने गये थे। उसने बिल नहीं दिया और जब कर्मचारी वापस लौट रहा था तो बरौ चौराहे पर आरोपी ने बिजली कर्मचारी पर पीछे से पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोंट आई है। जानकारी मिलने विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में कर्मचारी को बैकुंठपुर थाना ले गए, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर घायल कर्मचारी का इलाज बैकुंठपुर अस्पताल में कराया गया है।
No comments
Post a Comment