रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में संजय गांधी अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए हैं। वेतन नहीं मिलने से नाराज 800 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। जिससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई हैं। वहीं प्र्रबंधन इस मामले में कुछ भी ठोस जबाव नहीं दे पा रहा है। संजय गांधी, गांधी मेमोरियल एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी, गार्डों के साथ वार्ड ब्यॉय को अर्से से वेतन नहीं मिला है। कई बार इन कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित एजाइल कंपनी से वेतन की मांग रखी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनका पिछले आठ माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। जिससे अब कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांग से अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया गया था, जिसपर उनकी मांगें पूरी किए जाने का पत्र भी जारी किया गया था। जिसमें यह भी कहा गया था प्रत्येक माह की 10 तारीख को वेतन दे दिया जाएगा। लेकिन हालत यह है कि अभी तक उनको वेतन नहीं दिया गया है। इसके पहले ही अस्पताल प्रबंधन और कंपनी के मैनेजर को अल्टेमेटम दिया था। इसके बाद भी उनके वेतन समय पर नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि अत्यंत कम वेतन पर काम रहे हैं। ऐसे में उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कहा है कि वे लिखित व मौखिक में कुछ भी नहीं मानेंगे। जब उनका वेतन आ जाएगा तो हड़ताल समाप्त कर देंगे। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित कंपनी से भी बात की गई है।
Read Alsow: Rewa: बाइक सवार बदमाशों ने खींची महिला के गले से चेन, दो गिरफ्तार
अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित
उधर सफाई कर्मचारी, वार्ड ब्यॉय एवं गार्डों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई है। अस्पतालों की सफाई व्यवस्था नहीं हुई हैं। वहीं गार्ड भी अपनी ड्यूटी पर नहीं हैं जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अस्पताल की सफाई नहीं होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया गया है, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
No comments
Post a Comment