कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही रीवा की जनता से नफरत की है। उसी का ही परिणाम है कि रीवा की आठो विधानसभा में कांगे्रस का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां तक की रीवा की जनता सांसद भी लगातार भाजपा के प्रत्याशी को चुनती है। इतना ही नहीं शहर की जनता ने ननि चुनाव में भाजपा के सर्वाधिक पार्षदों को चुना है। कांगे्रस से चुने गये महापौर अजय मिश्रा बाबा पर पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल ने पलटवार करते हुये कहा कि महापौर अजय मिश्रा बाबा ये न भूले की रीवा की जनता से कांग्रेस ने हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया है। और उसी तर्ज पर महापौर अजय मिश्रा बाबा चल कर विकास के कार्यो में रोड़ा बन रहे हैं। विगत 15 महीनों में कांग्रेस की सरकार ने नगर की पत्रकारिता महाविद्यालय, ईको पार्क सहित कई अन्य योजनाओं को रोकने का पाप किया था। नगर की जनता से कांग्रेस ने हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया है। उसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में हुये ननि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शहर की जनता से गिनती के तैतिस वादे किये थे जो झूठे साबित हो रहे है। जनता जब महापौर को उनके दिये वादे याद दिलाती है तो भागते नजर आते हैं।
इसे भी देखें : रिश्ते का जीजा झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण, शादी से मुकर कहीं और ले रह फेरे
भाजपा के विकास कार्यो पर महापौर लगा रहे अपना ठप्पा
ननि के पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि सांसद जर्नादन मिश्रा एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के प्रयासों से रीवा में लाये गये विकास योजना पर कांगे्रस का महापौर अजय मिश्रा बाबा अपना ठप्पा लगा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे। अमृत-2 योजना को जो ढ़ोल महापौर अजय मिश्रा बाबा पीट रहे हैं वह सांसद और रीवा विधायक की देन है। इतना ही नहीं चहुमुंखी विकास के लिए नगर टूरिस्ट, रेस्टारेंट, चिकित्सा, शिक्षा, छोटे-छोटे कुटीर उद्योग, स्र्टाटप से रोजगार, स्वरोजगार के जो नये रास्ते खुले हैं वह भी सांसद और रीवा विधायक की देन है।
इसे भी देखें : चलती बस में ड्राइवर को हार्टअटैक, ऑटो-बाइक सवारों को रौंदा, बस ड्राइवर समेत,,,
जनता जानती है कि श्रेय लेने के लिए नारियल, अगरबत्ती का करते हैं ढ़ोंग
पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेसी महापौर अजय मिश्रा बाबा पर तंज कसते हुये कहा कि भूमि पूजन में नारियल और अगरबत्ती का ढ़ोंग रच महापौर जनता से श्रेय लेने का काम कर रहे है। पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि शहर के विकास के लिए एमआईसी अपना प्रस्ताव लेकर आती है। परंतु महापौर अपनी राजनैतिक लिप्सा को पूरा करने के लिए उसे माध्यम बनाकर भूमि पूजन के एकाधिकार का नियम विरूद्ध प्रस्ताव लाते हैं। पूर्व महापौर ने कहा कि जनता को पता है कि कौन श्रेय लेने को बेचैन है। पूर्व महापौर ने महापौर अजय मिश्रा बाबा से मीडिया के माध्यम से कहा कि एमआईसी ने जनता के विकास के लिए कितने प्रस्ताव किये है वह जनता जानना चाहती है, उसे महापौर जनता के सामने लाये। शिवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि महापौर जी झूठे वादो के माध्यम से वोट लेकर उसे पूरा करने की जिम्मेदारी भागना और दूसरों पर आरोप लगाने से जबादारी पूरी नहीं होती। रीवा की जनता अच्छी तरह से जानती है कि कांग्रेस पार्टी में कोई दम नहीं है। जनता की भलाई और विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

No comments
Post a Comment