पीड़िता को न्याय दिलाने रेप से जन्मे बच्चे का कब्र से निकाला गया शव, जानिये पूरा मामला

Wednesday, 8 February 2023

/ by BM Dwivedi

मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले की गोविंदगढ़ क्षेत्र का है। जहां दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए  गोविंदगढ़ पुलिस ने एक कब्र खुदवाई है। बताया जा रहा है कि रेप पीडि़ता ने करीब सात महीने के गर्भ पर एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसकी कुछ दिनों बाद ही मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। ऐसे में बच्चे के शव के अवशेष का डीएनए टेस्ट कराने सैंपल लिया, जिसे जांच के लिए सागर स्थित स्टेट फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद गोविंदगढ़ पुलिस चार्जशीट में बच्चे के बारे में भी बातें जोड़ेगी। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चार्जशीट में तैयार कर न्यायालय के सामने दावा करेगी कि दोनों के संपर्क से ही बच्चे का जन्मा हुआ था। ताकि आरोपी को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके। फिलहाल हालांकि आरोपी जमानत पर है। 

इसे भी देखें :रीवा की रेणुका ने दोनों हाथ से दिव्यांगों के लिए बनाया विशेष कम्प्यूटर, सीएम ने किया सम्मानित

शादी का वादा कर वर्षों से कर रहा था रेप

पुलिस के मुताबिक 21 नवंबर 2022 को रेप पीडि़ता ने गोविंदगढ़ थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती नेे दावा किया था कि रौरा निवासी प्रभाकर कुशवाहा से उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलता है। प्रभाकर शादी का वादा करके कई वर्षों से उसका बलात्कार कर रहा है। लेकिन अब शादी से मुकर गया हे। पीडि़ता के मुताबिक दुष्कर्म से वह गर्भवती होकर एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी देखें :एमपी के रीवा में 1100 किलो के कड़ाहे की मदद से महाशिवरात्रि पर बनेगा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

पिछले साल पीडि़ता ने बच्चे को दिया था जन्म

गोविंदगढ़ पुलिस दुष्कर्म के इस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। जिसके बाद पुलिस का ध्यान दुष्कर्म से जन्में बच्चे की ओर गया। पुलिस अब केस को और भी मजबूत करने और आरोपी को सख्त सजा दिलाने। नवजात बच्चे का एंगल भी चार्जशीट पर मेंशन कर रही है। बताया गया है कि पिछले साल 2022 में दुष्कर्म पीडि़ता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि कुछ दिन बाद ही नवजात की मृत्यु हो गई थी। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved