Surya Grahan: ग्रहण का नाम सुनते ही लोगो के मन में घबराहट होने लगती है, क्योंकि जब राहु-केतु सूर्य या चंद्र जैसे ग्रहों को ग्रसने का प्रयास करता है तो उसका प्रभाव विभिन्न राशि के लोगों पर पड़ता है। इस साल का पहला ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में अमावस्या अर्थात 20 अप्रैल को पड़ने जा रहा है। हालांकि सूर्य पर लगने वाला यह खंडग्रास ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन विश्व के जिस भाग में भी ग्रहण पड़ रहा हो वहां के लोगों पर इसका असर जरूर पड़ता है, किंतु संसार के जिस क्षेत्र में यह ग्रहण दिख ही नहीं दे रहा है, वहां के लोगों को कोई बहुत घबराने की जरुरत नहीं है।
ग्रहण का सूतक काल
जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। हालांकि, ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इस बार भारत में सूतक काल नहीं माना जाएगा।
यहां दिखाई देगा ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखाई देगा, लेकिन विश्व के अन्य देश जैसे कि चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, फिजी, जापान, मलेशिया, समोआ, सोलोमन, थाइलैंड, कंबोडिया, सिंगापुर, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
No comments
Post a Comment