MP News: महिला वोटर पर केंद्रित भाजपा, कांग्रेस की राजनीति, जानिए किसकी होगी अगली सरकार!

Tuesday, 16 May 2023

/ by BM Dwivedi
वीरेंद्र सिंह सेंगर बबली 
रीवा। मध्य प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में कदर ऊब चुकी थी कि कांग्रेस का नाम लेते ही रूह कांपती जाती थी। कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश में न तो सड़क रह गई थी और न  ही बिजली दिखाई देती थी। यहां तक की पानी के लिए जनता त्राहि-त्राहि करने लगी थी। नतीजा यह निकला कि कांग्रेस प्रदेश के जनता की नजर से इस कदर उतरी कि उनके आकाओं को मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ गया। वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का भरपूर फायदा उठाते हुये भाजपा ने उमाभारती का चेहरा सामने लाकर सत्ता की कुर्सी हासिल कर ली। फिर जनता के बीच में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में सामने आये। शिवराज सिंह चौहान ने जमकर माया बहाई जिनकी माया से मतदाता ऊब गये। जनता परिवर्तन की ओर जा रही है। जिसे साधने के लिए भाजपा ने फिर महिलाओं को ढ़ाल बनाया। फर्क यह है कि सत्ता में आने के लिए उमा भारती का चेहरा सामने रखा अब सत्ता बचाने के और महिलाओं को रिझाने के लिए लाड़ली बहना योजना ला दी। जिसमें महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1-1 हजार रूपये दिये जाने का वादा किया। यह योजना विधानसभा चुनाव के चंद माह पूर्व जनता के बीच ला दी। भाजपा के इस दांव को कांग्रेस भी नहीं समझ पाई और जब तक समझ पाती तब तक देर हो चुकी थी। अब महिला बोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस नारी सम्मान योजना लाने का लालच दे रही है। देखना यह है कि महिला बोटर नारी सम्मान योजना की ओर रूख करती है या फिर लाड़ली बहना योजना की ओर।
कांग्रेस का पलटवार नारी सम्मान योजना
सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से लगी हुई है। कर्नाटक में हुई जीत का इजहार इस कदर किया गया कि जैसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई हो। पत्रकारवार्ता, विजय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच कांग्रे्रस की नीति और भाजपा के कुशासन का संदेश पहुंचाते हुये भाजपा द्वारा लाई गई लाड़ली बहना योजना का पलटवार कर दिया। बताया कि यह योजना कांग्रेस की है जो हिमांचल प्रदेश में चल रही। पत्रकारवार्ता में रीवा कांग्रेस कमेटी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष इंजीनिर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमांचल प्रदेश में महिलाओं को एक हजार रूपये महीने दे रही है। जिसकी नकल भाजपा ने मप्र में की। कांग्रेस अब पलटवार करते हुये नारी सम्मान योजना की घोषणा की है जिसमें 15 सौ रूपये महिलाओं के खाते में प्रतिमाह दिये जायेंगे।
महिलाओं के 47 प्रतिशत बोटरों पर होगा खेला
आरक्षण, जाति-धर्म के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता और विपक्ष महिलाओं के 47 प्रतिशत बोट पर खेला करेगी। रीवा जिले में 47 प्रतिशत महिला बोटर है जिनमें से 70 प्रतिशत तो मध्यम एवं गरीब वर्ग की महिलायें है। जिनको आर्थिक तंगियों से जूझना पड़ता है। ऐसी महिलायें शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना बनती है या फिर कमलनाथ से सम्मान पाने की उम्मीद रखती है, यह तो आने वाला चुनाव परिणाम ही बतायेगा। फिल हाल दोनो ही पार्टियां महिला बोटरों को साधने पूरी ताकत झोंक रहे है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved