कांग्रेस 18 जून को मनायेगी नारी सम्मान दिवस, भरे जायेंगे एक लाख फार्म

Saturday, 17 June 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा. महिला वोट पर चल रही राजनीति में जिला कांग्रेस कमेटी रीवा द्वारा 18 जून को नारी सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें जिले के 2013 बूथों पर एक साथ नारी सम्मान योजना का फार्म भरवाया जायेगा। जिला कांगे्रेस कमेटी रीवा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि नारी सम्मान दिवस पर 1 लाख फार्म भरवाया जायेगा। जिसके लिए जिले के ग्रामीण एवं शहर संगठन मंत्री ने सभी ब्लाक अध्यक्षों, मण्डलम, सेक्टर  एवं बूथ कमेटियो से सीधा संपर्क कर लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया है। रीवा कांगे्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी कमेटी द्वारा 5 लाख फार्म भरे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें से अब तक 3 लाख 50 हजार फार्म भराये जा चुके है। उन्होंने दावा करते हुये कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कागे्रंस की सरकार बनेगी। और सरकार बनते ही 18 वर्ष से लेकर उम्र दराज महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रूपये और 5 सौ रूपये में एलपीजी सिलेंडर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिनका फार्म पहले भरा रहेगा उन्हे तत्काल योजना का लाभ मिलेगा। सभी फार्म जमा होने के उपरांत आनलाइन रहेंगे, जिन्हे हर कोई मिस्डकॉल नबंर 7069001234 पर कॉल करके देखा जायेगा।   पत्रकारवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा के साथ कुंवर सिंह पटेल, गिरीश सिंह अमहा, प्रदीप सोहगौरा, रवि तिवारी, कविता पांडेय, शीला त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Also Readदुकानदार की आत्महत्या के बाद खुली पुलिस की नीद, सूदखोरों पर दर्ज की एफआईआर, जानिये पूरा मामला

हिमांचल सरकार की शिवराज ने किया नकल, हो गये फेल

पत्रकारवार्ता के दौरान इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नारी सम्मान योजना कांगे्रस की उपज है। हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वहां नारी सम्मान योजना लागू है। जिसका नकल प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने की लेकिन वे नकल करने के बावजूद भी फेल हो गये। भाजपा ने इस योजना का वर्गीकरण कर दिया कि किन-किन महिलाओं को मिलेगा और किन-किन को नहीं। उसका दुष्परिणाम यह रहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का लाभ बहुत कम महिलाओं को मिला है। किसी का कर्ज के नाम पर पैसा बैंको द्वारा काट लिया गया किसी के मिनिमन बैलेंस कम होने का कारण बता कर। इस तरह से प्रदेश की महिलाओं के साथ शिवराज सिंह की सरकार ने वोट लेने के लिए छल किया। महिला प्रताडऩा में पूरे देश में भाजपा ने मध्यप्रदेश को नबंर एक पर पहले से ही कर रखा है। जिस पर एक बार फिर से धोखा देने का काम किया है। 

Also Read:गांव को नशामुक्त करने सरपंच ने लगाई थाना प्रभारी से गुहार, नहीं मिल रहा सहयोग

कमलनाथ की घोषणा पर सोनिया ने लगाई मोहर

जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावी मुद्दों पर जो घोषणा की है। उसमें अभी हाल ही में जबलपुर कार्यक्रम में आई सोनिया गांधी ने अपनी मोहर लगा दी है। उन्होने कहा कि यह तो तय है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। और कमलनाथ द्वारा की गई घोषणा में महिलाओं को 15 सौ रूपये प्रतिमाह, 5 सौ रूपये प्रतिमाह एलपीजी के लिए देने के साथ ही 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर हाफ चार्ज, किसानों का कर्जा माफ और सरकारी कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved