MP: मेहंदी से पत्तों पर लिखी आत्महत्या की दास्तां, ननद-ननदोई की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

Monday, 9 October 2023

/ by BM Dwivedi



रहिये अपडेट, शहडोल।
घर में रोज-रोज के तानों से परेशान हो कर एक नवविवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। महिला ने आत्महत्या से पहले हाथों में मेहंदी लगाई और फिर उसी मेहंदी से कागज और पत्तों पर सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद खेत में जाकर वह फांसी पर झूल गई। यह घटना उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र का है।

Also Read:MP: जनता के बीच भावुक हुए सीएम शिवराज हुए, पूछा- चुनाव लड़ूं या नहीं? जानिए क्या मिला जवाब

टूटे-फूटे शब्दों में लिखी ख़ुदकुशी की दास्तां 
पुलिस के मुताबिक समनी बैगा की शादी वर्ष 2019 में जगदीश बैगा के साथ हुई। जगदीश मजदूर था और काम के लिए अक्सर जिले के बाहर भी चला जाता था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ननद और उसका पति (ननदोई) आए दिन समनी के साथ विवाद करते थे। ननद अपने पति पर टोने-टोटके करने का आरोप समनी पर लगाती थी। साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देती थी। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर समनी ने आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता ने पत्ते और कागज के टुकड़ों पर टूटे-फूटे शब्दों में नीलम बैगा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Also Read:MP Election: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची, CM शिवराज सहित कई बड़े नेताओं का टिकट कन्फर्म, देखिये पूरी लिस्ट

आरोपी महिला गिरफ्तार, पति की तलाश
पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतका की ननद और उसका पति उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। आरोपी नीलम बैगा जनपद पंचायत करकेली की वार्ड नंबर 10 की जनपद सदस्य भी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपी महिला के पति की भी तलाश कर रही है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved