Rewa: दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने गई महिला को शादी का झांसा देकर टीआइ दो साल तक करता रहा यौन शोषण, बेटे ने भी धमकाया, मामला दर्ज

Monday, 30 October 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा/मऊगंज/जबलपुर। दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को शादी का झांसा देकर टीआइ द्वारा दो साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब शादी का दबाव डाला तो रिवाल्वर अड़ाकर स्टॉम्प पर साइन करवाए और बेटे से धमकवाया भी। महिला की शिकायत पर मऊगंज थाना में पदस्थ टीआइ के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं  तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला 2021 का है, तब सिहोरा में पदस्थ रहे टीआइ गिरीश धुर्वे के खिलाफ इसी थाना क्षेत्र की महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। बतादें कि वर्तमान में गिरीश धुर्वे की रीवा जिले के मऊगंज थाना में पदस्थापना है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह ससुराल की दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर जून 2021 में सिहोरा थाना रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। तब टीआइ ने घर आकर बयान दर्ज करने की बात कहकर भेज दिया था। इसके बाद वह घर पहुंचा और भरोसा दिया। इसके बाद लगातार घर आने लगे।

Also Read:विडंबना : देश के सबसे शिक्षित राज्य में चपरासी बनने की कतार में इंजीनियर और बीटेक डिग्रीधारक, जानिए क्या दे रहे तर्क

खुद को बताया था अविवाहित
महिला ने आरोप लगाया है कि टीआइ गिरीश ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे शादी का झांसा दिया। पहली बार उसके घर पर ही रेप किया, विरोध करने पर खुद को पति बताते रहे। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलने लगा, धमकाकर बुलाते और रेप करते। महिला का दावा है कि उसे सरकारी क्वार्टर में ले जाकर भी कई बार बलात्कार किया। दबाव डालने पर 25 नवम्बर 2021 को मंदिर में माला डालकर शादी की और पत्नी बना लिया।

Also Read:MP: सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, जानिए पूरी घटना

बेटे ने दी जान से मारने की धमकी 
महिला ने आरोप लगाया जब उसे धुर्वे के पहले से ही शादीशुदा होने का पता चला तो उसने उसे धोखा देने के लिए खूब भला बुरा कहा, लेकिन धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद रिवाल्वर अड़ाकर उससे  स्टॉम्प पर साइन कराया और उस दौरान भी रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि टीआइ धुर्वे के बेटे ने जून 2023 में उसे रिवाल्वर अड़ा कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता के साथ पुत्र को भी आरोपी बनाया है।



No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved