MP Election: चुनावी रण में 727 प्रत्याशी 'धन कुबेर' भाजपा के 87% तो कांग्रेस के 85% करोड़पति, शपथ-पत्र से हुआ खुलासा

Friday, 10 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये, अपडेट, भोपाल। चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी नामांकन करते समय शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का भी व्यौरा देते हैं। इस बार के चुनाव में 29% प्रत्याशी करोड़पति हैं। हर बार के चुनाव में यह आंकड़ा बढ़ जाता है। राजनीति में धनबल व बाहुबल किस कदर हावी है, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है।  विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की ओर से घोषित ब्योरे से पता चलता है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में 30 से 87% करोड़पति उम्मीदवार और 12 से 53% आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2534 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया। सभी राजनीतिक दल धनी उम्मीदवारों को टिकट देते हैं, इसलिए धनबल एक प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आता है।

29% उम्मीदवार करोड़पति
Election Watch और ADR की report के मुताबिक चुनाव में 2534 उम्मीदवारों में से 727 उम्मीदवार (29%) करोड़पति हैं। जबकि पिछले चुनाव में  24% करोड़पति उम्मीदवार थे। दलवार देखें तो भाजपा ने 230 में से 200 यानी 87%, कांग्रेस ने 230 में से 196 यानी 85%, आम आदमी पार्टी ने 66 में से 39 यानी 59% और बसपा ने 181 में से 54 उम्मीदवार यानी 30% करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। इस तरह से दलवार औसत संपत्ति देखें तो कांग्रेस प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 13.69 करोड़ रुपए है। भाजपा प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 10.46 करोड़ रुपए, आप के 66 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.76 करोड़ है। और बसपा प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.95 करोड़ रुपए है।

Also Read: चुनावी दंगल में 472 दागी, कांग्रेस के 61 व भाजपा के 23 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराध, 19% की छवि आपराधिक

तीन प्रत्याशियों की संपत्ति करीब 750 करोड़ रुपए
2534 में से तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति ज्यादा है। इनमें भाजपा के चैतन्य कश्यप 296 करोड़, भाजपा के ही संजय पाठक की संपत्ति 242 करोड़ और कांग्रेस के संजय शुक्ला की संपत्ति 217 करोड़ रुपए घोषित की गई है। जबकि कांग्रेस के विनोद डागा की संपत्ति 177 करोड़,  कांग्रेस के ही संजय शर्मा की संपत्ति 212 करोड़ है। 

Also Read: भारत का एक और दुश्मन पाकिस्तान में हुआ ढेर, लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या, जानिए किसने मारी गोली

12 उम्मीदवारों की संपत्ति शून्य
वहीं तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1000 के आसपास बताई है। इनमें प्रमिला बैगा और राजू खान निर्दलीय हैं, जबकि विक्रम बैगा विंध्य जनता पार्टी से हैं। 12 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। आश्चर्य यह है कि इनमें से एक भी उम्मीदवार किसी प्रमुख राष्ट्रीय दल का नहीं है। इनमें से छह उम्मीदवारों का पैन कार्ड है, लेकिन सभी ने संपत्ति शून्य बताई है। रिपोर्ट के अनुसार 2534 उम्मीदवारों में से 216 यानी 9% उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण नहीं दिया है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved