रहिये अपडेट, भोपाल। 1988 बैच की आइएएस अधिकारी वीरा राणा ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव आयोग की सहमति के बाद बुधवार देर शाम वीरा राणा को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए थे। बतादें कि मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया। अब वीरा राणा मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। वीरा राणा वर्तमान में शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं। उन्हें मुख्य सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। वीरा राणा बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलीं। सीएम शिवराज ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। हालांकि बैठक का कोई एजेंडा नहीं है। इसी बैठक में इकबाल सिंह बैंस की अनौपचारिक विदाई हुई। मतगणना से 3 दिन पहले प्रदेश में बड़ा बदलाव हुआ है। वीरा का बतौर मुख्य सचिव बैठक में शामिल हुईं। हालांकि नई सरकार के गठन तक वे मुख्य सचिव के प्रभार में रहेंगी। वहीँ, कांग्रेस ने बैठक को लेकर सवाल खड़े किये हैं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, यह भाजपा की मतगणना में दबाव डालने की कोशिश है।
नई सरकार के गठन तक प्रभार में रहेंगी वीरा
बतादें कि वीरा राणा बतौर मुख्य सचिव राज्य की दूसरी महिला आइएएस होंगी। इसके पहले पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच रह चुकी हैं। निर्मला बुच 22 सितंबर 1991 से 01 जनवरी 1993 तक राज्य की मुख्य सचिव रहीं। वीरा राणा की बात करें तो मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं और मध्यप्रदेश कॉडर में 1988 बैच की आइएएस ऑफिसर हैं। और कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। उनका कार्यकाल मार्च 2024 तक है। वीरा राणा 1989 से 1990 तक ग्वालियर में सहायक कलेक्टर रहीं। 2000-02 तक विदिशा कलेक्टर रहीं। वहीँ श्रमायुक्त, संस्कृति, सामान्य प्रशासन, पंचायत ग्रामीण विकास की सचिव भी रहीं हैं। पर्यटन, ग्रामीण-कुटीर उद्योग, राजभवन में पीएस समेत अन्य अहम पदों पर रहीं। वे कृषि उत्पादन आयुक्त के भी प्रभार में हैं।
इकबाल को दो बार मिला सेवा विस्तार
वहीं मुख्य सचिव इकबाल बैंस की बात करें तो उन्हें दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। नवंबर 2022 में उन्हें रिटायर होना था। लेकिन 30 मई 2023 तक उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। इसके बाद फिर से 30 नवंबर तक विस्तार मिला।
No comments
Post a Comment