Crime: करोड़पति टीचर की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई हत्या! तीन करोड़ का बीमा और करोड़ों जमीन पर थी नजर, जानिए पत्नी की करतूतें

Thursday, 30 November 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला इश्क में इस कदर पागल हुई कि प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का कत्ल करा दिया। उसे ऐसा करते समय अपने दो मासूम बच्चों का भी खयाल नहीं आया। मामला कानपुर में सरकारी टीचर राजेश की हत्या का है। पुलिस के मुताबिक राजेश की पत्नी पिंकी राजेश की करोङों की जमीन और बीमा पॉलिसी के पैसों के लिए पति को रास्ते से हटा दिया और अब प्रेमी से शादी कर उसके साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसके मनसूबे पूरे नहीं हुए। पिंकी के सिर पर प्यार का भूत इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। और प्रेमी के साथ मिलकर चार लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी। जिसके बाद मॉर्निंग वॉक के समय टीचर को कार से कुचलकर मार डाला। 

Read Alsow: अरहर दाल के बढ़ते दाम ने बढ़ाई परेशानी, 45 फीसदी तक हुई बढ़ोत्तरी, दामों पर नियंत्रण के लिए सरकार करेगी ये उपाय

साल 2012 में हुई थी शादी 
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के राजेश गौतम की शादी साल 2012 में पिंकी के साथ हुई थी। राजेश सरकारी शिक्षक थे, साथ ही वो प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। वह घर से काफी संपन्न थे। उनके पास करीब 45 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी। साल 2021 में राजेश ने कानपुर के कोयलानगर में अपने एक प्लॉट पर निर्माण शुरू कराया। इस दौरान उनका संपर्क पुराना शिवली रोड जगतपुरी के रहने वाले राज मिस्त्री शैलेंद्र सोनकर से हुआ। शैलेंद्र ने प्लॉट पर काम शुरू कर दिया। इसी बीच उसका राजेश के घर भी आना-जाना होने लगा। धीरे-धीरे राजेश की पत्नी पिंकी से भी शैलेंद्र की बातचीत होने लगी। पिंकी दिखने में खूबसूरत और पढ़ीलिखी है। शैलेंद्र मन ही मन पिंकी को चाहने लगा और पिंकी भी उसके हावभाव देख उसके प्यार में पड़ गई। लेकिन करीब आठ महीने पहले जब राजेश को शैलेंद्र और पिंकी के अफेयर का पता चला तो उसने शैलेंद्र का घर आना-जाना रोक दिया। यह बाद पिंकी को नागवार गुजारी और इस बात पर दोनों में अक्सर विवाद भी होने लगा। 

Read Alsow: MP: बीच चौराहे पर युवक की हत्या, चाकू से इतना गोदा कि आंतें ही निकल आईं, चार दरिंदों ने की वारदात, किसी ने नहीं की मदद

एक बार खाने में जहर भी दे चुकी थी 
पिंकी ने शैलेंद्र के साथ मिलकर पति राजेश को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। बताया जा रहा है कि पिंकी ने एक बार अपने पति के खाने में जहर भी दे दिया था। जिससे राजेश की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल पिंकी की नजर पति की तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी के साथ ही 45 करोड़ की संपत्ति पर थी। जिसके लिए उसने प्रेमी शैलेंद्र के साथ मिलकर इस बार फुलप्रूफ हत्या का प्लान बनाया। और चार लाख रुपये में राजेश की हत्या की सुपारी दे दी। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved