Satna: ससुराल पहुंचकर में पत्नी को मारी गोली, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज, जानिए वारदात की वजह

Saturday, 11 November 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में पत्नी को गोली मारने का मामला आया है। युवक पन्ना से आकर अपनी ससुराल में पत्नी को गोली मार दी। वारदात उचेहरा थाना अंतर्गत अतरहार गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। गोली महिला के दाहिने हाथ की कोहनी में लगी है। ज्यादा खून बहने से वह बेहोश हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है।

Also Read: MP Election: चुनावी रण में 727 प्रत्याशी 'धन कुबेर' भाजपा के 87% तो कांग्रेस के 85% करोड़पति, शपथ-पत्र से हुआ खुलासा

घर के बाहर पुताई कर रही थी वर्षा 
पुलिस के मुताबिक मायके में रह रही वर्षा पटेल (22) को उसके पति उमापति पटेल कट्टे से गोली मारकर फरार हो गया है। आरोपी पति पन्ना के खजवा का रहने वाला है। वह एक दिन पहले अतरहार पहुंचकर किसी के यहां रुका हुआ था। शुक्रवार रात जब वर्षा घर के बाहर पुताई कर रही थी उसी दौरान उमापति आया और पत्नी पर कट्टा तान दिया। पति को अचानक कट्टा ताने देख वह शोर मचाते हुए घर के अंदर भागने की कोशिश की, उसी समय आरोपी ने गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर वर्षा के मायके वाले और आस-पड़ोस के लोग दौड़े तब तक आरोपी अंधेरे में खेत तरफ भाग गया था।

Also Read: चुनावी दंगल में 472 दागी, कांग्रेस के 61 व भाजपा के 23 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराध, 19% की छवि आपराधिक

डेढ़ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह 
जानकारी के मुताबिक वर्षा और उमापति ने करीब डेढ़ वर्ष पहले लव मैरिज की थी। दोनों में किसी बात पर विवाद होने के बाद वर्षा छह माह से मायके में रह रही थी। पति ने पहले भी उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बस से आया था। गांव में किसके यहां रुका था या फिर किसने उसकी मदद की इसका पता लगाया जा रहा है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved