अघोरियों के जाल में फंसी रीवा की युवती, तंत्र सिद्धी के नाम पर नशे में शरीरिक संबंध! महाराष्ट्र तक जुड़े हैं तार

Monday, 3 April 2023

/ by BM Dwivedi

वीरेन्द्र सिंह सेंगर बबली
रीवा. महाराष्ट्र स्थित एक अखाड़ा से जुड़े अघोरियों का जाल देश के कोने-कोने में फैला हुआ है। रीवा से भी कई लोग उक्त अखाड़े से जुड़े हुये हैं। जिन पर युवतियों को अपने बस में कर देह व्यापार से जोडऩे का आरोप निकल कर सामने आया है। रविवार के दिन एक दुखियारी मां और उनकी बड़ी पुत्री ने महाकाल भैरव अखाड़ा से जुड़े अघोरियों सहित रीवा के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स व्यापारी एवं विधायक के निज सचिव पर गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि उनकी पुत्री अघोरियों के जाल में फंस गई है। जिसके साथ तंत्र सिद्धी के नाम पर नशे का सेवन करवा कर शरीरिक संबंध बनाया जा रहा है। इसमें धकेलने का आरोप घोघर तकिया निवासी एक अघोरी एंव उसके सेमरिया में रहने वाले अघोरी साथी पर लगाया है। बताया कि इसके तार रीवा सहित देश के कई राज्यों से जुड़े हुये है। जो युवतियां को अपने तंत्रजाल में फंसा कर देह व्यापार में धकेल रहे। पुलिस यदि इन अघोरियों पर हाथ डाल कर सख्ती से पूछताछ करे तो सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हो सकता है।

Also Readबंदियों के सुरताल से गुंजायमान हो रहा MP का ये इकलौता केंन्द्रीय जेल

उमरिया में मिला लोकेशन, पुलिस ने बुलाकर छोड़ा

दुखियारी मां ने बताया कि उनकी लड़की के अचानक लापता हो जाने की शिकायत अमहिया थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसके मोबाइल का लोकेशन उमरिया में पाया। बताया कि उमरिया में उनकी पुत्री अघोरियों  के चंगुल में मिली। जो भरहुला स्थित आश्रम में खुली साधना करवाता था। साथ ही बताया कि उमरिया स्थित एक  होटल में देह व्यापार करता था। अमहिया पुलिस उनकी पुत्री को वहां से लाकर थाना में बयान लेने के बाद छोड़ दी जो फिर अघोरियों के जाल में जा फंसी।

Also Readउज्जैन का महाकाल मंदिर एक हफ्ते के लिए रहेगा बंद , प्रशासन ने इस डर से लिया ये निर्णय

कोरोना काल में झाड़-फूक के बहाने आया था घर

पीडि़त मां ने बताया कि कोरोना काल में उनकी बड़ी पुत्री की तबियत खराब चलती थी। इसी बीच उनका संपर्क तकिया निवासी अविनाश वर्मा अघोरी से हो गया। जो घर आकर देखने के बाद बताया कि घर के किसी सदस्य को तंत्र साधना करनी होगी। उनकी छोटी पुत्री तंत्र साधना के लिए तैयार हो गई। तंत्र साधना के दौरान ही अघोरी ने उनकी पुत्री को अपने वस में कर लिया। और एक दिन वह इंदौर परीक्षा देने जाने का बहाना कर निकल गई।

Also Readफैंस की मांग पर छक्के जड़ने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

विधायक के निज सचिव सहित ज्वेलर्स व्यापारी का मोबाइल ने खोला राज

पीडि़ता की बड़ी पुत्री ने बताया कि अघोरियों के चंगुल में फंसी उनकी बहन के मोबाइल ने कई राज उगल दिये।  बताया कि उनकी बहन शिल्पी प्लाजा स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करती थी। जहां उसके साथ ज्वेलर्स के संचालक ने जबरन दुष्कर्म किये। इतना ही नहीं मोबाइल से निकले राज ने यह बताया कि रीवा के एक भाजपा विधायक के निज सचिव ने भी उसके साथ नौकरी दिलाये जाने का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाया है। मोबाइल  चैट में इस बात का जिक्र स्वंय उसकी बहन ने किया है।   जिसके साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं और अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए इन चेहरों को सबके सामने ला कर उजागर करेगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved