MP: आचार संहिता से पहले 18 विभागों में 53 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का श्रीगणेश, जानिए कहां होगा सबसे अधिक खर्च

Friday, 6 October 2023

/ by BM Dwivedi

 


रहिये अपडेट, भोपाल। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के ठीक पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 53 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का श्रीगणेश करेंगे। इसमें 18 विभागों के 12302 लोकार्पण और 2073 भूमिपूजन होंगे। भाजपा सरकार इन विकास कार्यों को भी चुनावी कैम्पेन में शामिल करेगी।

Also Read:MP में दो और जिले आये अस्तित्व में, रानी बाटड को मैहर व अजयदेव को पांढुर्ना कलेक्टर बनाया, चुनावी साल में बने 3 जिले

वर्चुअल तरीके से पूरे प्रदेश में एक साथ होंगे कार्यक्रम
सीएम वर्चुअल तरीके से इनका लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश में संबंधित विकास कामों वाले विभागों, जिलों व इलाकों में कार्यक्रम एक साथ करके शुभारंभ होगा। सरकार इसे मेगा-शो की तरह करेगी। इसे विकास-दिन की तरह प्रोजेक्ट किया जाएगा।

Also Read:MP: जनता के बीच भावुक हुए सीएम शिवराज हुए, पूछा- चुनाव लड़ूं या नहीं? जानिए क्या मिला जवाब

विभिन्न विभागों में खर्च होने वाली राशि 

  • पीएचई 16193 करोड़ 189 838
  • जल संसाधन 13477 करोड़ 02 21
  • पीडब्ल्यूडी 6254 करोड़ 40 330
  • एनवीडीए 4859 करोड़ 07 03
  • एमपीआरडीसी 4657 करोड़ 03 09
  • नगरीय प्रशासन 2491 करोड़ 11834 501
  • जनजातीय कार्य 1451 करोड़ 38 73
  • ऊर्जा विभाग 1129 करोड़ 15 74
  • स्कूल शिक्षा 879 करोड़ 22 08
  • स्वास्थ्य विभाग 644 करोड़ 95 132

Also Read:MP: आप के घोषित किये 29 प्रत्याशी, भाजपा से आईं ममता को चाचौड़ा से मिला टिकट, रीवा से दीपक को मौका

हफ्तेभर से चल रहा अभियान
बतादें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बीते एक हफ्ते से हर दिन तीन से चार जिलों का दौराकर करोड़ों के विकास कामों का शुभारंभ कर रहे हैं। गुरुवार को भी सीएम ने चार जिलों में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। अब गुरुवार या शुक्रवार को आचार संहिता लगने की संभावना है। इस कारण बचे हुए बड़ी संख्या में विकास कार्यों का शुभारंभ एक साथ करना तय किया गया है।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved