राजनीति

एजुकेशन और करियर

मध्य प्रदेश

VIDEO

Video

खेल

मनोरंजन

अनोखा विवाह: बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को गोद में उठाकर सात फेरे भी ले लिये

No comments

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में अस्पताल में हुई एक अनोखी शादी की तस्वीरें सिर्फ राजगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में सुर्खिया बटोर रही हैं। हर कोई सिर्फ दूल्हे की नहीं बल्कि अस्पताल प्रबंधन की की भी तारीफ कर रहा है। दअरसल कुंभराज निवासी नंदनी का विवाह ब्यावरा शहर में निवास करने वाले आदित्य सिंह बेस के साथ लगभग एक माह पूर्व ही तय हुआ था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले दुल्हन बनने वाली नंदनी अचानक से बीमार पड़ गई और वह पांच दिन से ब्यावरा के निजी पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती थी। बीमार दुल्हन के लिए दूल्हा तय समय के अनुसार अस्पताल में ही बारात लेकर पहुंचा और पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया। अस्पताल में हुई शादी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल है

Rewa News: रीवा की सोहागी घाटी पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराया हाइवा

No comments

Mauganj News: सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, 20 घायल, 6 गंभीर

No comments

रीवा। यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पलट गई। इस घटना में उसमें सवारी यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। यादव बस सर्विस की बस शुक्रवार को सवारी लेकर हनुमना से जड़कुड जा रही थी। शाम को बस जैसे ही हनुमना थाने के अदवा नदी पुल पर पहुंची तभी अचानक चालक नियंत्रण को बैठा। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर पलट गई। बस में सवार 20 के लगभग यात्री घायल हो गए जिसमें 6 लोगों को गंभीर छोटे आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि चार घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। घायलों में कृष्ण कुमार यादव 25 वर्ष, अमित कुमार यादव 35 वर्ष, हीरालाल यादव 70 वर्ष, फूलवती गोड पति विनोद कुमार 30 वर्ष, माला सिंह पिता शिवराज सिंह, सुनील सिंह शामिल है।

कलेक्टर एपी मौके पर पहुंचे इस घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय जैन एस पी दिलीप सोनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी। उन्होंने आरटीओ विभाग से बस के संबंध में भी जानकारी मंगवाई है। अस्पताल में सभी घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टर को दिए हैं।

मऊगंज में बहन की विदाई से पहले दो भाईयों की उठी अर्थी, जानिए पूरी घटना

No comments

मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बहन की विदाई से पहले दो भाईयों की अर्थी उठ गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा लौर थाना क्षेत्र के कनकेसरा गांव में हुआ। जहां कमलेश सेन के घर में बेटी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे। शुक्रवार को बारात आई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। उसी दौरान कमलेश सेन का पुत्र अमन सेन और भांजा पूवर सेन गांव में घूमने चले गए। गांव में एक जगह काफी गहरा गड्डा था। 

पंचायत के लोगों ने उससे मिट्टी निकलवाई थी। गड्ढे में बरसात का करीब 20 फीट पानी भरा था। जहां खेलते समय दोनों बच्चों के पैर फिसल गए और वे पानी में गिर गए। शाम तक बच्चे वापस लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की। लेकिन, कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गड्ढे में दोनों के शव मिलने से पूरा परिवार सदमे में डूब गया। शनिवार को ही शादी के बाद बेटी की विदाई होनी थी, लेकिन घटना के बाद दुल्हन की विदाई रुक गई और बारात को रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की।

मैहर में सड़क हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

No comments

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे सड़क हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाइवा वाहन में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अमरपाटन टीआई केपी त्रिपाठी ने फायर ब्रिगेड को खबर की, लेकिन दमकल वाहन नहीं पहुंचा, जिसके बाद टीआई समेत मौजूद पुलिस बल ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक हाइवा जलकर खाख हो चुका था। इस दौरान नाइट गश्त में निकले एसपी सुधीर अग्रवाल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। दरअसल बर्रेह गांव में कार और हाइवा में सीधी भिड़ंत हो गई थी, जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें डायल 100 से अमरपाटन सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां से एक गंभीर घायल को रात में ही संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

रीवा में सैलून में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, जानिए किस बात पर हुआ विवाद

No comments

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी तालाब के पास सैलून में बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। बताया गया कि शराब पीने के लिए पैसा ना देने पर अज्ञात तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर मालिक के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही हेयर कटिंग सैलून में तोड़फोड़ भी की। 

दरअसल बदमाश हफ्ता वसूली करने दुकान में पहुंचे थे। घटना शनिवार शाम की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह सामने आया। फुटेज में बदमाश बेल्ट और लाठी डंडों से मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जगह-जगह दबिश देकर बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मारपीट से संबंधित एक वीडियो भी मिला है। पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


रीवा में हाइवे पर गुंडों का आतंक, तिलकोत्सव से घर लौट रहे लोगों पर हमला, देखिये video

No comments

रीवा में पुलिस की कार्रवाई को लेकर अपराधियों में कोई भय नजर नहीं आता है। पुलिस भले ही इन पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चल रही है, लेकिन ये बेख़ौफ़ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। तजा मामला मनगवां-प्रयागराज हाईवे पर देखने को मिला है। जहां फोर व्हीलर में सवार बदमाशों ने गढ़ थाने के घूमा गांव में गुंडागर्दी की हदें पार कर दी। जीप में सवार होकर घर लौट रहे चार लोगों को दो वाहनों में सवार होकर आए आठ बदमाशों ने जमकर पीटा। उनके फोर व्हीलर वाहन में खूब पत्थर और डंडे बरसाए।

जानकारी के अनुसार सोहागी थाने के मलपार गांव निवासी कृपासिंधु शुक्ला शनिवार की रात तिलकत्सव में शामिल होने के लिए जीप से रीवा आए थे। वह रात में घनश्याम तिवारी, लालमणि पयासी, गीता पयासी सहित अन्य लोगों के साथ वापस घर जा रहे थे, तभी रात करीब पौने एक बजे जैसे ही वे गढ़ थाने के घूमा के समीप पहुंचे तभी दो लोगों ने उनको हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया, जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो आरोपी उनके साथ छीनापटी करने लगे। युवक ने गाड़ी बढ़ाकर वहां से भागने का प्रयास किया तो, दो फोर व्हीलर वाहनों में सवार होकर आठ बदमाश पहुंच गए फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने जीप में सवार युवक सहित अन्य लोगों को नीचे उतार कर जमकर पीटा। बदमाशों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। 

आरोपियों ने उनकी जीप पर पत्थर और डंडे बरसाए। शोरशराबा सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। पीड़ितों ने रात में डायल 100 को सूचना दी। बदमाशों के डर से पीड़ित रात में थाने में रिपोर्ट लिखाने तक नहीं जा पाए। सुबह घर से वापस आकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरी घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो में बदमाश पीड़ितों के साथ मारपीट करने के साथ उनके वाहन में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। एक बदमाश उनके वाहन पर चढ़कर कूद रहा था। आरोपियों ने घटना के दौरान किसी तरह का भय नहीं था और वे हाईवे पर बेखौफ आतंक मचा रहे थे। आरोपियों ने किस विवाद को लेकर पीड़ितों पर हमला किया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका है कि लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है। 



APSU रीवा और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के बीच हुआ एमओयू, स्वरोजगार के खुलेंगे रास्ते

No comments

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद से जुड़े पाठ्यक्रम संचालन के लिए पतंजलि योगपीठ के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई है। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्रबंध संचालक आचार्य बालकृष्ण के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू हुआ है। अब दोनों संस्थान मिलकर इस दिशा में काम करेंगे। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद आधारित शोध संस्थान है, जिसने हाल के वर्षों में कई नए शोध किए हैं। जिस तरह से योग और प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्र में लोगों का रुझान बढ़ रहा है, उसके तहत ही विश्वविद्यालय ने नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की तैयारी की है। 

विश्वविद्यालय में योग को लेकर कुछ सर्टिफिकेट कोर्स चल रहे हैं लेकिन उसमें केवल योग होने की वजह से अधिक सफल नहीं हो पाया है। कम संख्या में ही छात्र आ रहे हैं। अब इसे प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद से जोड़ा जा रहा है ताकि अधिक संख्या में छात्र आएं और स्वरोजगार का यह माध्यम भी बन सके। विश्वविद्यालय और पतंजलि योगपीठ द्वारा संयुक्त रूप से प्रारंभ किए जाने वाले इन पाठ्यक्रमों में भारतीय परंपरागत ज्ञान प्रणालियों के क्षेत्र में शैक्षणिक, अनुसंधानात्मक एवं विकासात्मक गतिविधियों के चलते छात्रों का आकर्षण बढ़ाया जाएगा। अब दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त शोध परियोजनाएं एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। 

शैक्षणिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों का परस्पर आदान-प्रदान होता रहेगा। छात्रों के प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं फील्ड वर्क की व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शोध संसाधनों आदि की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस समझौता हस्ताक्षर के समय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलसचिव प्रो सुरेंद्र सिंह परिहार, नलिन दुबे, योगपीठ की तरफ  से ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

मऊगंज में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर, प्रेमी-प्रेमिका बने विवाद की वजह

No comments

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के नाउनकला गांव में दंपति पर पुराने विवाद के चलते प्राणघातक हमला कर दिया गया। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 घटना के संबंध में परिजन राजेश साकेत ने बताया कि हिंंगोई साकेत पति रामेश्वर साकेत के साथ एक रिश्तेदार को पहुंचाने हनुमाना गए हुए थे जहां से वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान आकाश, अजय और पुष्पेंद्र ने पति-पत्नी पर रॉड और टांगे से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट हनुमाना थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवार का लड़का आरोपियों के रिश्तेदारी की एक लड़की को भागकर ले गया था। जो तीन महीने बाद लौटा। आने के बाद अक्सर फोन पर गली गलौच करता था। जिसके चलते यह वारदात हुई है। 

रीवा में प्रेम विवाह के बाद महिला की ह#त्या, पति फरार

No comments

रीवा शहर के बिछिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह एक महिला का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला है। आरोप है कि पति ने उसकी हत्या की है। शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे में ताला लगा हुआ था। बद्बू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त उल्फत जहां के रूप में हुई है। महिला की मां फातिमा बानो ने बताया कि उसकी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले सैफ खान नमक व्यक्ति से हुई थी। दोनों तकिया मोहल्ले के निवासी हैं और यहां किराये के घर में रहते थे। जिनके बीच अक्सर विवाद होता था और पति जान से मारने की धमकी देता था। बताया जा रहा है कि इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। पति पेशे से ऑटो चालक है, जो वारदात के बाद से फरार है।

©|Rahiye Update| All Rights Reserved